टाटा स्टील मना रही गुणवत्ता माह, होंगी कई प्रतियोगिताएं

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील नवंबर में ‘टूवार्ड्स गेम्बा फोकस्ड एक्सीलेंस’ थीम के साथ गुणवत्ता माह मना रही है। गुणवत्ता माह की शुरुआत 2 नवंबर को सीईओ और एमडी ऑनलाइन के दौरान की गई।

महीने के दौरान, संगठन भर में कई गतिविधियों के आयोजन की योजना बनाई गई है। थीम आधारित कर्मचारी सहभागिता गतिविधियां जैसे कार्यस्थल में सुधार लाने के लिए सुझाव अभियान, क्विज़ और अन्य प्रतियोगिताएं, ग्राहकों और वेंडर पार्टनर्स  के साथ इंटरैक्टिव सत्र, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि नियोजित कई गतिविधियों में से हैं।

नवंबर माह को दुनिया भर में गुणवत्ता माह के रूप में मनाया जाता है।  टाटा स्टील भी कर्मचारियों में गुणवत्ता सुधार की भावना जगाने के लिए इस महीने को मनाती है।  इस वर्ष के गुणवत्ता माह की थीम : गेम्बा, उस स्थान पर ध्यान केंद्रित करके समस्याओं और सुधार के अवसरों की पहचान करने की कला को दर्शाता है जहां वास्तविक प्रक्रियाएं और गतिविधियां होती हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।