प्रकाश पर्व दिवस पर सजाया गया रैन सवाई दीवान

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के पहले पातशाह धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें पावन प्रकाश पर्व दिवस पर 27 नवंबर को रैन सवाई दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल ने नानक ‘नाम चढ़दी कला तेरे भांड़े सरबत दा भला..’ शबद गायन की। हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने ‘कोई बोले राम नाम कोई सेवै गोसाईंयां कोई अल्लाहे..’ शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया।

गुरुद्वारा के मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी जेवेन्दर सिंह ने कथावाचन कर गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। संगत को बताया कि बाबा नानक का प्रकाश उस समय हुआ जब पाखंड एवं अज्ञानता रूपी अंधेरा छाया हुआ था। उन्होंने इस पाखंड और अज्ञानता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व के अनेक देशों का भ्रमण किया। इस विचरण यात्रा को उदासी कहा जाता है।

इस दौरान उन्होंने कई लोगों का हृदय परिवर्तन किया। ठगों को साधु बनाया। कर्मकाण्डियों को बाह्य आडंबरों से निकालकर रागात्मिकता भक्ति में लगाया। अहंकारियों का अहंकार दूर कर उन्हें मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विश्व को नाम जपो, कीरत करो और वंड के छको का संदेश दिया।

विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे रागी जत्था भाई अमरजीत सिंह जी तान ने ‘भया अनंद जगत विच कल तारण गुर नानक आया…’ एवं ‘सा धरती भई हरियावली जिथे मेरा सतगुर बैठा आए.…’ और त्रएक दृष्ट कर समसरि जाणे जोगी कहिए सोई गली जोग जोग ना होई..’ जैसे कई शबद गायन कर समूह साध संगत को भाव विभोर कर दिया। साथ में उन्होंने संगत को साखी भी सुनाई।

रात 12.15 बजे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 25 नवंबर से पढ़े जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग हुआ। मौके पर भाई महिपाल सिंह जी ने आरती और बधाई का शबद पढ़ा.तत्पश्चात स्त्री सत्संग सभा एवं कीर्तन मंडली द्वारा बधाई का शबद गायन किया गया।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति मध्य रात्रि 2.30 बजे हुई। इसी के साथ ही प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अंतिम विशेष दीवान का समापन हुआ। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया।

सत्संग सभा के प्रधान द्वारका दास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने भाई अमरजीत सिंह जी तान एवं साथियों को गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। गुरुनानक भवन कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए केसर जलेबी एवं दूध की सेवा की गई। गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा खीर की सेवा की गई।

मौके पर सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने लंगर कमेटी, जोड़ा सेवा कमेटी, चंदा उगड़ाई कमेटी, स्त्री सत्संग सभा, माता गुजरी जत्था, गुरु नानक भवन कमेटी, गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी, कीर्तन मण्डली, गुरु नानक सत्संग सभा और सभा के मीडिया प्रभारी समेत सभी सेवादारों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। समूह साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। प्रकाश पर्व की खुशी में सभा द्वारा आतिशबाजी भी की गई।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए साध संगत द्वारा पढ़े गए सहज पाठों की आज सुबह दस बजे सामूहिक समाप्ति हुई। पाठ पढ़ने वाले सभी श्रद्धालुओं को सत्संग सभा द्वारा प्रत्सहन स्वरूप शील्ड प्रदान किए गए। 3 दिसंबर को शाम 4 बजे से गुरुद्वारा साहिब में शुक्राने का दीवान सजाया जाएगा।

आज के दीवान में सभा के प्रधान द्वारका दास मुंजाल, सुंदर दास मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, अशोक गेरा, चरणजीत मुंजाल, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, हरगोविंद सिंह, सुरेश मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, अमरजीत गिरधर, नरेश पपनेजा, लक्ष्मण दास मिढ़ा, लक्ष्मण सरदाना, हरीश मिढ़ा, नरेश पपनेजा, लक्ष्मण दास मिढ़ा, लेखराज अरोड़ा, राजकुमार सुखीजा, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, प्रेम मिढ़ा, कवलजीत मिढ़ा, महेश सुखीजा, सुभाष मिढ़ा, हरजीत बेदी, जीतू काठपाल, पाली मुंजाल, राजेंद्र मक्कड़, अनूप गिरधर, अमरजीत मुंजाल, कवलजीत मिढ़ा, पवनजीत सिंह, महेन्द अरोड़ा, अमरजीत गिरधर, मोहन लाल अरोड़ा, जीतू अरोड़ा, नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा, सागर थरेजा, मिक्की मिढ़ा, नीरज सरदाना, ईशान काठपाल, कमल अरोड़ा, रमेश तेहरी, हरविंदर सिंह मौजूद थे।

इनके अलावा लक्ष्मण दास सरदाना, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, गुलशन मिढ़ा, रमेश गिरधर, बिनोद सुखीजा, सुभाष मिढ़ा, हरजीत बेदी, पंकज मिढ़ा, सुरजीत मुंजाल, विशेष काठपाल, सूरज झंडई, गौरव मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, रिक्की मिढ़ा, बबली दुआ, गीता कटारिया, मंजीत कौर, बबली दुआ, खुशबू मिढ़ा, मंजीत कौर, दुर्गी देवी मिढ़ा, बिमला मिढ़ा, तीर्थी काठपालिया, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर, ममता सरदाना, मीना गिरधर, श्वेता मुंजाल, उषा झंडई, नीतू किंगर, ममता थरेजा, कंचन सुखीजा, सुषमा गिरधर समेत अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।