धनबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के निर्देश के लिए 21 और 22 नवंबर को हड़ताल के लिये गुप्त मतदान हो रहा है। यह आज सुबह 8 से शुरू हुआ और 22 नवंबर शाम 5 बजे तक चलेगा। धनबाद में ईसीआरकेयू के तीनों शाखा के करीब सभी डिप्पो और कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया।
गुप्त मतदान में उपस्थित सभी रेल कर्मचारी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इसमें युवा और महिलाओं में विशेष उल्लास देखा गया। वोट के आधार पर ही ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन हड़ताल में जाने का निर्णय लेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए धनबाद की तीनों शाखा के बीके दुबे, नेताजी सुभाष, सोमेन दत्ता, एनके खवास, आरके सिंह, सुदर्शन महतो, विश्वजीत मुखर्जी, इस्लाम अंसारी, प्रभाकर कुमार, प्रशांत बनर्जी, जेके साव, अजय कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद, विमान मंडल, सुरेंद्र चौहान, धीरेंद्र यादव, आरएन विश्वकर्मा, पिंटू नंदन, रंजीत कुमार यादव, अशोक कुमार प्रसाद, शिव जी प्रसाद, राजीव कुमार और सभी डिपो और कार्यालय के समस्त रेल कर्मचारी के साथ हिस्सा लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।