पिस्का मोड़ गुरुद्वारा साहिब गई कृष्णा नगर कॉलोनी से निकली प्रभात फेरी

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी से 22 नवंबर को सुबह 5.15 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी पार्किंग गेट से निकलकर मेट्रो गली चौक पहुंची। वहां उसका मिलन गुरु सिंह सभा, मेन रोड और गुरु सिंह सभा पिस्का मोड़ की प्रभात फेरि‍यों से हुआ।

तीनों प्रभातफेरियां सम्मिलित रूप से श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड गुरुद्वारा साहब पहुंची। वही शबद कीर्तन गायन, श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ प्रभात फेरी की समाप्ति सुबह 9:45 बजे हुई। समाप्ति के बाद पिस्का मोड गुरुद्वारा कमेटी द्वारा साध संगत के लिए लंगर चलाया गया।

फेरी में स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, मनजीत कौर, सुरजीत मुंजाल, सुंदर दास मिढ़ा ने ‘हरि गुण तोटि न आवई, कीमति कहण न जाई नानक गुरमुख हरिगुण रवहि, गुण महि रहे समाई…’ और ‘तूटे बंधन पूरन आसा हरि के चरण रिद माहि निवासा…’ एवं ‘ब्रहम गिआनी की सोभा ब्रहम गिआनी बनी नानक ब्रहम गिआनी सरब का धनी…’ जैसे अनेक शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कल प्रभात फेरी का अंतिम दिन है। कल की प्रभात फेरी श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड गुरुद्वारा साहब जाएगी। इसी के साथ शहर की तमाम प्रभात फेरियों का कल समापन हो जाएगा। पपनेजा ने बताया कि 25 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में भव्य दीवान सजाया जाएगा। इसमें विश्व प्रसिद्ध रागी जत्था भाई अमरजीत सिंह जी तान एवं अमनदीप सिंह जी लुधियाना वाले और भाई ओंकार सिंह जी दरबार साहिब,अमृतसर वाले शबद गायन करेंगे।

दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा, जिसमें दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे से इसी गुरुद्वारा मैदान से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पुष्प सवारी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा।

यह शोभायात्रा रातू रोड चौक, किशोरी यादव चौक, प्यादा टोली, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, डेली मार्केट,चर्च कॉम्प्लेक्स और लाला लाजपत राय चौक होते हुए रात 9 बजे पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचकर विसर्जित हो जाएगी।

आज की फेरी में अर्जुन दास मिढा, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, राकेश गिरधर, रमेश तेहरी, रमेश गिरधर, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, मनीष गिरधर, कमल अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, राजेन्द्र मक्कड़, रमेश पपनेजा, इन्दर मिढ़ा, हरीश तेहरी, भरत गाबा, अश्विनी सुखीजा, पंकज मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, जीतू काठपाल, हरविंदर सिंह, प्रकाश गिरधर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा शामिल थे।

इसके अलावा पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर, अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, ज्ञान दुआ, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, बंसी मल्होत्रा, बिमला मिढ़ा, मीना गिरधर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, अमर मुंजाल, कमलेश मुंजाल, गोविंद कौर, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी मिढ़ा, हरपाल कौर मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मुंजाल, अंजना गिरधर,पलक अरोड़ा, पलक थरेजा, अमन कौर, कंचन मिढ़ा, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, बलबीर मिढ़ा, हर्षा मिढ़ा, प्रेमी काठपाल, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा, ममता थरेजा, सुषमा गिरधर, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना, गुड़िया मिढ़ा, गूंज काठपाल, पुष्पा पपनेजा, रजनी मक्कड़, अंजू काठपाल समेत अन्य भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।