PM मोदी की सुरक्षा अब इस IPS के जिम्मे, जानें कौन हैं वो अधिकारी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। शुक्रवार की देर शाम केंद्रीय कैबिनेट ने PM मोदी की सुरक्षा करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के एडिशनल डायरेक्टर आलोक शर्मा को एसपीजी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है।

दरअसल, वर्तमान में आलोक शर्मा एसपीजी में बतौर आईजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पिछले 6 साल से तैनात हैं। वह 2016 में एडीजी बने। इसके बाद 2017 में उनकी केंद्र में प्रतिनियुक्ति हो गई।

बताते चलें कि, नए SPG डायरेक्टर 1991 बैच के यूपी कैडर के IPS अधिकारी हैं। वह मूल रुप से यूपी के अनूपशहर क्षेत्र के गांव रूपवास के रहने वाले हैं। उनकी हायर एजुकेशन अलीगढ़ से हुई। जहां उन्होंने एएमयू से बीटेक किया। उसके बाद वही रहते हुए यूपीएससी की तैयारी की। जिसमें वह सफल हुए। उनकी आईपीएस में टॉपर रैंक आई।

25 साल की सेवा के बाद शर्मा को 2016 में प्रमोट कर केंद्र सरकार द्वारा डीजी सेंट्रल बनाया गया है। इसमें अनूप शहर क्षेत्र के मूल निवासी आलोक शर्मा भी शामिल हैं। आलोक शर्मा के डीजी बनने के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है।

परिजनों द्वारा गांव में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। आलोक शर्मा के चचेरे भाई अनूप शर्मा ने बताया कि आलोक शर्मा का बचपन से ही पुलिस अधिकारी बन देश सेवा करने का सपना था।

यहां यह भी बता दें कि, आलोक शर्मा 6 सितंबर 2023 को SPG डायरेक्टर अरूण कुमार सिन्हा की कैंसर से मौत हो जाने के बाद से SPG की कमान संभाल रहे थे। वहीं, आज कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी द्वारा हुई बैठक के बाद पूरे देश से केवल 14 आईपीएस अधिकारियों को अनुमोदित कर डीजी बनाया गया है।

बताया जाता है कि 1991 में ट्रेनिंग के दौरान तत्कालीन रक्षा मंत्री द्वारा 7 मेडल देकर आलोक शर्मा को सम्मानित किया गया। आलोक शर्मा की पहली नियुक्ति पीलीभीत जनपद में हुई। इसके बाद वह बुलंदशहर, सहारनपुर, उन्नाव, मुरादाबाद समेत कई जिलों के एसएसपी रहे। उसके बाद डीआईजी एवं आईजी के पद पर पदोन्नत हुए।