हजारीबाग। एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना से प्रभावित पेटो पंचायत के चट्टी पेटो स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में 61 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण शुक्रवार 24 नवंबर को किया। सिलाई मशीन का वितरण सीबी कोल परियोजना के जीएम नवीन गुप्ता, मुखिया कौशल्या देवी, पंसस सदस्य अरबिंद साव ने संयुक्त रूप से किया।
सिलाई का प्रशिक्षण के बाद सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया| इस अवसर पर जीएम नवीन गुप्ता ने कहा कि सीएसआर के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्र में एनटीपीसी के द्वारा समय-समय पर महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे हमारे प्रखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है| एनटीपीसी के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य कई क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में और भी महिलाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा|
मौके पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक नीलमाधव स्वाइन, मोहम्मद वासीफ़, अनिल कुमार सोनी एवं वरिष्ठ प्रबंधक नवीन गुप्ता, गुरुदयाल साव, अमित प्रसाद गुप्ता, बसन्त कुमार साव, कंचन यादव, प्रकाश साव, सकुल साव, शकुंती देवी भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।