
Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके गारण झारखंड के मौसम में बदलाव दिख रहा है। आज राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी।
तापमान में बढ़ोतरी संभव
आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
यहां बारिश और वज्रपात संभव
आनंद के अनुसार आज यानी 28 नवंबर को राज्य के पश्चिमी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्य दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेागा।
यहां सीधे पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।