Jharkhand Weather

Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, इन जिलों में होगी बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी से सटे हुए अंडमान सागर में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके कारण झारखंड के विभिन्‍न जिलों में 1 दिसंबर को हल्‍की बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 नवंबर को दी है।

तापमान में बदलाव नहीं

राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आज यहां बारिश संभव

राज्‍य के उत्तरी-पश्चिम भागों में 1 दिसंबर नवंबर को कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा।

2 दिसंबर से ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

4 दिसंबर से ये स्थिति

मौसम केंद्र के अनुसार 4 से 6 दिसंबर तक आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।