Jharkhand : सरकारी स्‍कूलों में बदला MDM का मेनू, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड के सरकारी स्‍कूलों के मध्याह्न भोजन (MDM) के मेनू में बदलाव किया गया है। इसका आदेश झारखंड राज्‍य मध्‍याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक किरण कुमारी पासी ने 31 अक्‍टूबर, 2023 को जारी कर दिया है। इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। अनुपालन प्रतिवेदन 10 नवंबर, 2023 तक प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को दी है।

आदेश में निदेशक ने लिखा है कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण करते हुए उसके उत्पाद का उपयोग मध्याह्न भोजन में किया जाना है। राज्‍य के 35484 विद्यालयों के विरूद्ध 8954 विद्यालयों में मोरिंगा का वृक्ष लगाया गया है। वर्षा ऋतु में 21197 विद्यालयों में पौधा लगाया जाना था। इस संबंध में यह भी अंकनीय है कि सभी विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मोरिंगा का पौधा रोपण किया जाना है।

झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग के 14 जून, 2023 के आदेश में मनरेगा के अभिसरण से भी विद्यालयों में पोषण वाटिका के निर्माण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया है। इस निर्देश में भी पोषण वाटिका में सभी ऋतु और गर्मी, वर्षा एवं शरद ऋतु में पोषण वाटिका के लिए पौधा चिन्हित कर ऋतुवार स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

राज्य योजना से सप्ताह में दो दिन अंडा / फल पूरक पोषाहार के रूप में बच्चों को उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए सोमवार एवं शुक्रवार का दिन निर्धारित है। साथ-ही-साथ Flexi Fund अन्तर्गत सप्ताह में एक दिन रागी (मडुवा) का हलवा / लड्डू उपलब्ध करने के लिए राशि जिलों को अंतरित कर दी गई है। इसके अंतर्गत प्रति छात्र 4.15 की लागत पर बच्चों को रागी (मडुवा) का हलवा / लड्डू उपलब्ध कराया जाना है!

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत बच्चों को उपलब्ध कराये जा रहे मध्याह्न भोजन के मेनू में सप्ताह में तीन दिन अनिवार्यता मोरिंगा (मुनगा) के पत्ता का उपयोग दाल / सब्जी / खिचड़ी इत्यादि में किया जाय, ताकि भोजन की पौष्टिकता में वृद्धि और बच्चों को कुपोषण से मुक्त किया जा सके।

मध्याह्न भोजन के मेनू में निम्नवत् तिथिवार अतिरिक्त (पूरक) पोषण को सम्मिलित किया जाना अनिवार्य है।

सोमवार : अंडा / फल
मंगलवार : मोरिंगा का पत्ता
बुधवार : रागी (मडुवा) का हलवा / लड्डू
वृहस्पतिवार : गोरिंगा का पता
शुक्रवार : अंडा कढी / फल
शनिवार : मोरिंगा का पत्ता

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।