Jharkhand: गोइलकेरा में आईईडी ब्लास्टः सीआरपीएफ का एक जवान शहीद, घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। लोकआस्था का पर्व छठ की खुशियों के बीच एक दुखद खबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा से आ रही है। जहां आईईडी ब्लास्ट में शुक्रवार को सीआरपीएफ के अफसर समेत 3 जवान घायल हो गये। इसमें गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान संतोष उरांव शहीद हो गये।

सीआरपीएफ के अधिकारी एजेतो तिने व एक जवान जयंता नाथ की हालत गंभीर है। इनका इलाज चल रहा है। ये घटना शुक्रवार को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में हुई, जहां जंगल में नक्सल अभियान पर निकले सुरक्षा बलों में अफसर समेत तीन जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गये।

बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जहां इलाज चल रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। बताते चलें कि, पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुर‍क्षाबलों के जवान नक्सल अभियान चला रहे हैं और उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है।

अब तक पुलिस के जवान कई आईईडी बम बरामद कर चुके हैं। नक्सली लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी बम जंगल में लगाते रहे हैं। कई बार ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।