Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 25 नवंबर, 2023

मेष

घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से थोड़ी थकान हो सकती है। किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की हल्की सी चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे। कारोबार में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नये कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क

आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में मन लग सकता है। साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह

दिन अनुकूल रहेगा। कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। जी तोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या

दिन मिला-जुला रहेगा। वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा। कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला

दिन शानदार रहेगा। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विवाहित जीवन में आ रही परेशानी समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है। शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आय बढ़ सकती है। अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक

कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में सफल रहेंगे। इससे नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। विवाहित शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु

दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की आशंका है। अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग साथ रहेगा।

मकर

दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बड़ों से कोई सलाह मिल सकती है। करोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ

दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे। इसमें हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन

व्यावहारिक रहेंगे। जो कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में सफलता मिलेगी। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे प्रेमी को जरूर बताएं। इससे सब ठीक हो जायेगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।