प्रेमी संग फरार हो गयी दुल्हन, सदमे में पति का जानें हाल

देश बिहार
Spread the love

छपरा। बिहार के सारण जिले में शादी के अभी एक महीने भी नहीं हुए कि पत्नी की कारस्तानी से पति अचंभित रह गया। जिस दुल्हन के साथ सात जन्मों तक साथ रहने की शपथ ली थी, उसने ऐसा किया कि वह सदमे में है। पति को धोखा देकर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। बहरहाल पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

इसमें छपरा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक छतरी बाजार के धर्मनाथ मांझी के पुत्र गोलू कुमार व उसकी मां शीला देवी को आरोपी बनाया है। प्राथमिकी के अनुसार 12 दिसंबर को तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी भरत मिलाप चौक निवासी युवती से हुई थी। धूमधाम से हुई शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। सभी खुश थे। दुल्हन को देख पति की खुशियां सातवें आसमान पर थीं। लेकिन यह क्या, तभी अचानक खुशियों पर ग्रहण लग गया। अभी शादी को माहभर भी नहीं बीते कि दुल्हन गायब हो गई।

दरअसल वह शौच के नाम पर निकली, लेकिन लौटकर नहीं आयी। घर के लोग परेशान थे। बहू आखिर गई कहां। खोजबीन की तो पता चला कि घर में रखे आभूषण, कपड़े व अन्य सामान लेकर वह प्रेमी के साथ भाग गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि घटना से एक दिन पहले उसने घर के मोबाइल से किसी से बात की थी। शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि युवती का प्रेम संबंध शादी के पूर्व से ही चल रहा था। वह ससुराल आने के बाद भी प्रेमी को भूली नहीं थी। उससे अक्सर मोबाइल पर बातें करती थी। इसी दौरान दोनों ने भागने का प्लान बना लिया। रणनीति के तहत दोनों फरार हो गए। अब दूल्हा मारा-मारा फिर रहा है।