
Horoscope Today : 22 नवंबर, 2023
मेष
दिन सामान्य रहेगा। हल्की थकान महसूस कर सकते हो। धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका है तो उसमें विजय मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर नहीं होने दें। ख़ासतौर पर पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर पड़ सकता है। मन कामकाज में सामान्य रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।
वृष
दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में। अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है, फिर भी दिन में कुछ समय अपने लिए जरूर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।
मिथुन
आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी हंसने-हंसाने की शैली है। बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस होगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर नहीं करें। ऐसा करने से बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कर्क
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। बच्चों को ज़्यादा छूट देना समस्या खड़ी कर सकता है। उदास नहीं हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। कामकाज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।
सिंह
व्यस्त दिन के बावजूद सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को नहीं ले जाने दें। उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो मदद की गुहार करेंगे। जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
कन्या
सेहत बढ़िया रहेगी। लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले नहीं हों। बेवजह की उलझनों से दूर होकर किसी धार्मिक स्थल पर खाली समय बिता सकते हैं।
तुला
खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। इससे अचानक लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक
कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए, जो पैसा मांगते हैं और लौटाते नहीं हैं। बाहरी खेल आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग फ़ायदा पहुंचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे। उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ नहीं करें। कर्म-कांड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा।
धनु
कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। धन कहां खर्च हो रहा है, इसपर नजर बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। ज्ञान की प्यास नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने के समय कोई भी वादा करने से पहले सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। घर में अधिकतर समय सोकर गुजार सकते हैं।
मकर
सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमाएंगे। अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें, जिससे सुकून मिले। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद, लेकिन महंगा साबित होगा।
कुंभ
ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा। धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान नयी जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।
मीन
पैसे को बिना वजह ही उड़ाने वाले अपने आप पर काबू रखें। धन की बचत करनी चाहिए। महबूब बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे, लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। सेहत का ख्याल रखें।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।