Horoscope Today : 15 नवंबर, 2023
मेष
दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी। उसके बाद किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नहीं रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे। निकट भविष्य में अवश्य ही धन दोगुना होकर मिलेगा। घर का वातावरण सुख की अनुभूति कराएगा। परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। यात्रा योग बन रहे हैं।
वृष
आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे। इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद कई स्रोतों से एक साथ हो सकती है। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी। धन कोष में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी सरसता बनी रहेगी।
मिथुन
दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा। फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यों को आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा।
कर्क
नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानों को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि के लिए खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता अन्य लोगों से बेहतर दिखने की रहेगी। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।
सिंह
अधिकांश कार्यों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे। नौकरी पेशा पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की जरूरत समय पर पूर्ण करने से शांति रहेगी।
कन्या
बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने में मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यों में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्याह्न तक आय निम्न रहेगी। इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है।
तुला
दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नहीं। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जानकर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है। गलतियां होने की आशंका अधिक है। आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्वपूर्ण कार्य में किसी की सहायता अवश्य लें। आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे। केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने सें मन दुखी होगा।
वृश्चिक
किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी। इसमें कुछ हद तक सफल तो रहेंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे। लाभ पुरानी योजनाओं से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद परेशानी में डालेगी। उसे पूर्ण पर घर का वातावरण शांत होगा।
धनु
दिन शुभ फलदायी रहेगा, परन्तु सेहत का ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे। इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा। संध्या से व्यवसाय में तेजी आएगी। भविष्य की योजना बनेगी। इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। परिवार आपकी जरूरत को ज्यादा महत्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।
मकर
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। मनोरंजन कम होगा। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी। आर्थिक लाभ बीच-बीच में होते रहने से खान पान का भी ध्यान नहीं रहेगा। सरकारी कार्यों में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घरेलू कार्यों में आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।
कुंभ
दिन विपरीत फलदायी रहने से विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें। किसी भी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढ़ेगी। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।
मीन
कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर में सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे। परिजन आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। संध्या में आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।