Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 7 नवंबर, 2023

मेष

कोई गलतफहमी हो सकती है, वह दूर हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें सामने आ सकती हैं। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय बेहतर रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष

शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

मिथुन

मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे मन खुश रहेगा। अपनी बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क

दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से काम बनेंगे। कॉन्फिडेंस के दम पर लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में रूझान बढ़ेगा। समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।

सिंह

अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहतमंद भी रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। सोचे हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर सम्मान करेंगे। मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे फायदा होगा।

कन्या

दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से मूड खराब नहीं होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। नशा से दूर रहें।

तुला

दिन काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृश्चिक

किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अच्छी खबर मिलेगी। रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अवसर मिलेगा। कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।

धनु

दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। मन में कोई बात दबी हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है। राजनीति, घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान संभव है।

मकर

परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी काम में ज्यादा टाइम लग सकता है। अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना नहीं भूलना चाहिए। इससे सेहत पर असर पड़ सकता है।

कुंभ

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

मीन

दिन शानदार रहेगा। कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई में दोस्तों से अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)