Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 1 नवंबर, 2023

मेष

दिन बहुत बढ़ि‍या रहेगा। धार्मिक आस्था बनेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक किए निवेश में आशातीत लाभ भी होगा। कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनेंगे।

वृष

व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मिथुन

समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए दिन बहुत ही शुभ है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।

कर्क

कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा। कुछ रुकावटें भी आएंगी। अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह

गुरुजन और बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात कई काम आसान हो जाएंगे। कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला

कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापार में कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे, परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बनध मधुर रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु

धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर

कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी। इसके बाद भी पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ

सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन

व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी संभावना है। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)