आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

09 जनवरी, 2020 (शनि‍वार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहने से कार्य में मन नहीं लगेगा। पूर्व में लिए किसी गलत निर्णय के कारण भी आज हानि हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने से बचे। फिजूलखर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। किसी परिजन से धन को लेकर विवाद हो सकता है। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। अधिक क्रोध से बचें विशेषकर महिलाओं को सम्मान दे अन्यथा मान हानि भी हो सकती है। सेहत में भी कुछ ना कुछ कमी लगी रहेगी। जोखिम नहीं लें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। स्वभाव पल पल में बदलने से सहजनों को असुविधा होगी। टालने पर भी धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य को नहीं करना चाहिये, उसी कार्य से अपने बुद्धि बल से लाभ अर्जित करेंगे। अधिकांश कार्य निर्धारित समय पर पूरे होंगे। धन संबंधित समस्या बनी रहेगी। परिजनों से अत्यधिक भावनात्मक संबंध रहने के कारण नाजायज लाभ उठाएंगे। संध्या के समय किसी मनोकामना की पूर्ति होगी। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण नही रहेगा। अधिकांश खर्च आवश्यक ही होंगे, पर दिखावे के ऊपर ही। दिन का ज्यादातर समय कार्य क्षेत्र एवं घर में फैली व्यवस्था को सुधारने में व्यतीत होगा। नए निर्माण की योजना बनेगी। खर्च भी करेंगे। कुशलता और जीवनशैली की प्रशंसा होगी। आय सीमित ही रहेगी। मध्याह्न पश्चात मनोरंजन पर अधिक खर्च होगा। फिजूलखर्ची से बचें। घर में माता पिता को छोड़ अन्य सभी लोग स्वार्थसिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। आरोग्य बना रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। बुद्धि विवेक रहने के बाद भी हर काम मे अपनी ही चलाएंगे। नतीजा विपरीत ही क्यों ना निकले। अनिच्छित कार्य करना भी पड़ेगा। निर्धारित कार्यो के पूर्ण होने में विलंब होने से परेशानी होगी। अपमानजनक शब्द सुनने की संभावना है। व्यर्थ की यात्रा में समय एवं धन व्यय होगा। सेहत में भी कुछ न कुछ गड़बड़ लगी रहेगी। सर्दी-जुखाम से पीड़ित हो सकते है। मनोरंजन के अवसर खाली नही जाने देंगे। परिजनों की बात सुन बिना जवाब ना दे। कलह हो सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रातःकाल से ही परिज अथवा किसी अन्य महत्‍वपूर्ण व्यक्ति की जिद परेशानी में डालेगी। लाभ कमाने के लिए प्रतिष्ठा दांव पर लगाने वाली स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था का वातावरण बनेगा। महिलाए आज विशेषकर बेतुकी बातें बोलने से बचे। क्रोध पर भी संयम रखें मान हानि हो सकती है। बनते काम लटकने से हताश होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी अनुभव होगी। सीमित साधनों से काम चलाये ज्यादा पाने की लालसा हाथ आये से भी वंचित कर सकती है। स्वास्थ्य कुछ समय के लिये प्रतिकूल होगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन लाभदायक सिद्ध होगा। वाणी की मधुरता एवं युक्तियों के बल पर बड़े लोगों से संबंध बनाएंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। जोखिम वाले कार्यो में थोड़ी परेशानी के बाद लाभ अवश्य होगा। धन की आमद अन्य दिनों की तुलना में कम ही होगी। इसकी परवाह नहीं करेंगे। महिलाओं को आज किसी प्रियजन के बिछड़ने अथवा अन्य कारणों से मन मे दुख होगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलने से राहत भी मिलेगी। सेहत आज उत्तम बनी रहेगी। संतानों पर नजर रखे कुछ गड़बड़ कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पूर्वार्द्ध शुभफलदायी रहेगा। घरेलु समस्याओं के समाधान करने की जगह टरकाने पर किसी से झड़प हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी बेमन से कार्य करेंगे। सहयोगियों की सहायता से लाभ की संभावना बनेगी। धन की आमद संध्या के समय तक संतोषजनक हो जाएगी। स्त्री पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। घरेलू खर्च कंजूसी बरतने पर भी अधिक होंगे। जिद से बचे अन्यथा दिन शांति से बिताना भारी पड़ेगा। किसी अन्य महिला के चक्कर में मान हानि हो सकती है। सतर्क रहें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

चंचलता आपके मन मस्तिष्क पर हावी रहेगी। स्वयं किसी को कुछ भी बोल देंगे। किसी अन्य की छोटी सी बात भी सहन नहीं कर पाएंगे। टकराव की स्थिति बनेगी। भावुकता की अधिकता के कारण किसी से धोखा खा सकते हैं। किसी से भी उधारी का व्यवहार ना करें। आकस्मिक खर्च से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। स्त्री एवं जल स्त्रोत से सावधान रहे। घर का वातावरण आपके कारण उदासीन रहेगा। मनमौजी व्यवहार स्नेहीजनों से दूरी बढ़ाएगा। शारीरिक अकड़न की शिकायत हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन विशेष परिश्रम वाला रहेगा। मन ना होने पर भी कई दिनों से रुके घरेलू कार्य के साथ व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ आने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने से आपका दिन संघर्षमय रहेगा। अपने कार्य स्वयं करने का प्रयास करें। किसी पर अतिविश्वास हानि कराएगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य सरकारी गड़बड़ी के कारण अधूरे रहने पर क्रोध आएगा। आकस्मिक दुर्घटना के भी योग है। यात्रा टाले वाहन, पानी से सतर्क रहें। परिजनों की अनदेखी से व्यवहार में थोड़ा रूखापन आएगा। सेहत आज किसी न किसी कारण से नरम गरम ही रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन अनुकूल रहेगा। अतिआवश्यक कार्यो में विलंब नही होने देंगे। परोपकार की भावना अधिक रहेगी। सामाजिक कार्यो में भी आज रुचि दिखायेंगे संगी साथियों का भी सहयोग मिलने से मान-सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम-धंधे को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं रहेंगे। अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। समय पर आवश्यकता पूर्ति करने पर परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। संध्या का समय उत्तम भोजन वाहन सैर सपाटे में बीताएंगे। सेहत  सामान्य रहेगी विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

शुभ फल देने वाला है। व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज अधूरे रहने एवं घर का वातावरण अकस्मात गरम होने से थोड़ी परेशानी भी होगी। व्यवसाय में किया गया निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। संध्या बाद का समय दिनभर की तुलना में अधिक रोचक रहेगा। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। सब सुविधाएं मिलने पर भी अंत मे कोई ना कोई कसर अनुभव करेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। नए कार्य के आरम्भ की रूप रेखा बनाएंगे। आलस्य के कारण बीच में ही भूल भी जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य दिनों की तुलना में आज कम समय देंगे। रुके धन की प्राप्ति होने पर संतोष होगा। मध्याह्न पश्चात का समय मित्रो के साथ मनोरंजन में बितायेंगे। पारिवारिक मतभेद सुलझने से राहत मिलेगी। स्त्री-संतान का सहयोग मिलेगा। असंयमित भोजन से पेट खराब हो सकता है। पर्यटक यात्रा के योग है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)