हटिया–गोरखपुर छठ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही, ये है रूट और टाइम

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया–गोरखपुर-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच यानी 24 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08025 हटिया–गोरखपुर छठ स्पेशल 10  नवंबर और 17 नवंबर, 2023 को हटिया से चलेगी।

ट्रेन का हटिया प्रस्थान 23:45 बजे, रांची आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:15 बजे, मुरी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:22 बजे, बरकाकाना आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, डाल्टनगंज आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:37 बजे, सासाराम आगमन 08:28 बजे प्रस्थान 08:30 बजे, पंडित दिन दयाल उपाध्याय आगमन 10:20 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, बनारस आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 12:00 बजे एवं गोरखपुर आगमन 17:20 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08026 गोरखपुर-हटिया छठ स्पेशल 11 नवंबर और 18 नवंबर, 2023 को गोरखपुर से चलेगी।

ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान 19:30 बजे, बनारस आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:50 बजे, पंडित दिन दयाल उपाध्याय आगमन 02:10 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, सासाराम आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे, डाल्टनगंज आगमन 05:55 बजे प्रस्थान 05:57 बजे, बरकाकाना आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, मुरी आगमन 09:38 बजे प्रस्थान 09:40 बजे, रांची आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:30 बजे एवं हटिया आगमन 11:50 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।