रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 22 नवंबर को मुलाकात की। सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल ने उन्हें सभा द्वारा 25 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड में मनाए जा रहे श्री गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा।
सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 56 वर्षों से कृष्णा नगर कॉलोनी से नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। इस मौके पर भव्य दीवान सजाया जाता है। इस दिन गुरु के अटूट लंगर में दस हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं।
मुख्यमंत्री ने भी सदस्यों को बताया कि उन्हें गुरुद्वारा जाकर अच्छा लगता है। जब वे दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे तो अक्सर बंगला साहिब गुरुद्वारा जाया करते थे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में द्वारका दास मुंजाल, अर्जुन देव मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, हरगोबिंद सिंह, अशोक गेरा, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, हरिश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, इंदर मिढ़ा, जीतू अरोड़ा और अश्विनी सुखीजा शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।