Gas Cylinder Rate : गैस सिलेंडर की कीमत 103 रुपये बढ़ी, जानें झारखंड के दाम

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Rate) बढ़ा दी है। आम तौर पर महीने की पहली तारीख को इसकी कीमत में बदलाव होता है। नई कीमत 1 नवंबर से लागू हो गई है।

जानकारी के मुतबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। इसमें 103 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। झारखंड की राजधानी रांची में 1 नवंबर ’23 को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1991.50 रुपये हो गए हैं।

फिलहाल 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बादलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत यथावत है। इसकी कीमत में 200 रुपये की कमी केंद्र सरकार ने कर दी थी। इसके बाद कीमत 960.50 रुपये हो गई थी। नवंबर में भी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए यही कीमत चुकानी होगी।

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की अक्‍टूबर, 2023 में कीमत 692.50 रुपये है। इसमें भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसी तरह 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत अक्‍टूबर, 2023 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत भी नहीं बदली है। नवंबर में भी ग्राहकों को इतने ही रुपये देने होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।