
विवेक चौबे
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयनाबार गांव में सूर्य मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार सुबह में भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर पूरे गांव के लोग उपस्थित थे।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित आचार्य वैद्यनाथ मिश्र ने यजमान पंकज कुमार गुप्ता धर्मपत्नी खुशबू गुप्ता से विधिवत पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सूर्य भगवान सहित अन्य देव शक्तियों का जमकर जयकारा लगाया।
मालूम हो कि इस स्थल पर कई दशकों से लोक आस्था के महापर्व छठ का सामूहिक अनुष्ठान किया जाता रहा। हाल में संपन्न छठ महाव्रत के दौरान लोगों ने सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया। इस मौके पर अनेक ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में अंशदान की भी घोषणा की।
जैलेंद्र प्रसाद ने अपनी एजेंसी से 51 हजार रुपये का सीमेंट, छड़ व कंक्रीट जब भी काम शुरू हो देने की बात कही। गोविंद विश्वकर्मा ने भी 21 हजार रुपये देने की बात कही।
ग्रामवासी सह पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद ने बताया कि नीचे भूतल पर एक खाली कमरा व प्रथम तल पर भगवान भास्कर के मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उसके ऊपर मंदिर का गुंबद रहेगा।
इस मौके पर सुरेश्वर प्रसाद, जैलेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, लखन साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।