समर्थकों के साथ लोजपा (रा.) में शामिल हुए डॉ. अभिषेक सिंह

राजनीति देश बिहार
Spread the love

पटना। राजधानी पटना के रविंद्र भवन में आयोजित मिलन समारोह में बिहार के जाने माने चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अभिषेक सिंह ने अपने समर्थकों के साथ लोजपा (रा.) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मौजूद लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संजय पासवान, रविन्द्र सिंह, अरुण सिंह, रेणु कुशवाहा, हुलास पांडेय, अजय कुशवाहा, शाहनवाज अहमद कैफ़ी सहित लोजपा (रा.) के अन्य नेताओं ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

डॉ. अभिषेक सिंह के साथ उनके समर्थकों ने लोजपा (रा.) की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इन सभी लोगों को पार्टी में मान-सम्मान के साथ उचित स्थान दिया जाएगा।

डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए हर जिम्मेवारी को पूरा करेंगे। बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए सभी को एकजुट करना होगा। हमें बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विज़न को सफल बनाना है।

सदस्यता ग्रहण से पूर्व डॉ. अभिषेक सिंह द्वारा बोरिंग रोड से रविंद्र भवन तक रोड शो निकाला गया। इसमें काफी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। लोजपा से जुड़ने पर पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी डॉ. अभिषेक सिंह को अपनी शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।