Delhi: खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला के दो शूटर गिरफ्तार, करने वाले थे इस पंजाबी सिंगर की हत्या, जानें आगे

नई दिल्ली अपराध देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां पुलिस के स्पेशल सेल ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप ऊर्फ अर्श डाला के दो शूटरों को गिरफ्तार किया।

दोनों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। वे एक पंजाबी शूटर की हत्या करने वाले थे। इसके साथ ही उन्हें दिल्ली में कई और हाई प्रोफाइल लोगों की हत्याएं करनी थी।

बताते चलें कि, अर्श डाला कनाडा में बैठकर भारत में आपराधिक गिरोह चला रहा है। दिल्ली, पंजाब और आसपास के राज्यों में उसका नेटवर्क है। वह अपने शूटरों की मदद से हत्याएं कराता है।

अर्श डाला के निशाने पर एक पंजाबी गायक था। उसने उसकी हत्या के लिए दो शूटरों को काम दिया था। दोनों शूटर वारदात को अंजाम दे पाते इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरप्तार कर लिया।

रात में पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दोनों को पुलिस ने रोका। इसी दौरान उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक शूटर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

दोनों शूटर पंजाब में दर्ज एक मामले में जेल में बंद थे। वे पैरोल पर जेल से बाहर आए फिर फरार हो गए थे। पुलिस को लंबे वक्त से दोनों की तलाश थी।

ऐसी जानकारी मिली है कि शूटरों के निशाने पर पंजाबी सिंगर एली मंगत थे। गिरफ्तार शूटरों की पहचान राजप्रीत सिंह और वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

दोनों के पास से पुलिस ने एक रिवॉल्वर, .45 mm की छह गोलियां, एक पिस्टल और 30mm की छह गोलियां बरामद की हैं। इसके साथ ही एक हैंड ग्रेनेड और बाइक बरामद किया गया है। बाइक चोरी की थी।