गोमिया अंचल कार्यालय में काम नहीं होने की विधायक से शिकायत

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया। गोमिया अंचल कार्यालय में लाभुक और ग्रामीणों का पि‍छले डेढ़ से दो माह से कोई भी काम सही समय पर नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण, जरूरतमंद सहित लाभुक को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्‍त शिकायत भाजपा युवा मोर्चा के बोकारो जिला मंत्री बिनोद कुमार यादव ने स्थानीय विधायक डॉ लम्बोदर महतो से की।

यादव ने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह से भी शुक्रवार को स्वांग स्थित स्वांग बस्ती में एक निजी कार्यक्रम में अंचल कार्यालय में नहीं हो रहे कार्यों की शिकायत की। कहा कि जब से नव नवपदस्थापित अंचल आधिकारी प्रदीप महतो ने कार्यलय में योगदान दि‍या है, तब से अंचल में कोई कार्य नहीं हो रहा है है।

जिला मंत्री ने कहा कि चाहे जमीन सम्बन्धित ममला हो या आय प्रमाण पत्र बनवाने का। आवासीय प्रमाण पत्र सहित कोई भी काम नहीं हो रहा है। सात पंचायत के लोग कई किलोमीटर चलकर और सौ-दो सौ रुपये खर्च कर अंचल कार्यालय आते हैं। काम नहीं होने पर बैरंग लौट जाते हैं।

पूछे जाने पर गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि गोमिया अंचल कार्यालय की शिकायत मेरे पास लगातार आ रही है। इसे लेकर बोकारो डीसी से बात भी की है।

जिला मंत्री बिनोद कुमार यादव

इस संबंध में पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण भी इस संदर्भ में शिकायत कर रहे हैं। इसकी जानकारी मुख्य सचिव को दी जाएगी। इधर अंचल आधिकारी से पक्ष जानने के लिए उनके मोबाईल नंबर 8210731713 पर कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।