Coal-production

अक्टूबर में कोयला उत्पादन 78.65 एमटी पहुंचा, कोल इंडिया ने 15.36 प्रतिशत वृद्धि हासिल की

नई दिल्ली देश
Spread the love

  • कोयला प्रेषण पिछले वर्ष के 67.13 से बढ़कर 79.30 एमटी टन हो गया

नई दिल्‍ली। कोयला मंत्रालय ने अक्टूबर, 2023 के दौरान उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की। यह 78.65 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया। यह पिछले वर्ष के इसी महीने के 66.32 मीट्रिक टन के आंकड़े को पार कर गया। इसमें 18.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन पिछले वर्ष अक्टूबर, 2022 के 52.94 मि‍लियन टन की तुलना में इस वर्ष अक्‍टूबर में 15.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 61.07 मि‍लियन टन हो गया। संचयी कोयला उत्पादन (अक्टूबर, 2023 तक) 13.05 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर वित्त वर्ष 23-24 में 507.02 मि‍लियन टन तक उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वित्त वर्ष 22-23 की समान अवधि के दौरान यह 448.49 मि‍लियन टन था।

इसके अतिरिक्त अक्टूबर, 2023 में कोयला प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो प्रभावशाली 79.30 मि‍लियन टन तक पहुंच गया। यह अक्टूबर, 2022 में दर्ज 67.13 मि‍लियन टन की तुलना में 18.14 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ उल्‍लेखनीय प्रगति दर्शाता है।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के प्रेषण में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्शाता है। यह अक्टूबर, 2023 में 61.65 मि‍लियन टन तक पहुंच गया, जबकि अक्टूबर, 2022 में यह 53.69 मि‍लियन टन था। यह 14.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 23-24 में संचयी कोयला प्रेषण (अक्टूबर, 2023 तक) 11.98 प्रतिशत की वृद्धि के साथ महत्वपूर्ण उछाल के साथ 541.73 मि‍लियन टन हो गया, जबकि वित्त वर्ष 22-23 की इसी अवधि के दौरान यह 483.78 मि‍लियन टन था।

कोयला उत्पादन और प्रेषण दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देश की बढ़ती ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर बल देती है, जो आगामी ऊर्जा मांगों को पूरा करने के हमारे दृढ़ संकल्प को मजबूत करती है। कोयला मंत्रालय निरंतर उत्पादन और प्रेषण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है। इससे देश के चल रहे विकास को बढ़ावा देने वाली भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति हासिल की जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।