प्रिंस वर्मा
रामगढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा स्व. लालू सोरेन की पांचवीं पुण्यतिथि रविवार को गोला प्रखंड के नेमरा स्थित पैतृक आवास में मनाई गई। इस दौरान स्व लालू सोरेन के पुत्र सह समाजसेवी दयानंद सोरेन, भतीजी सह जिप सदस्य रेखा सोरेन मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर दयानंद सोरेन ने स्व. लालू सोरेन के व्यक्तित्व, जीवनी व चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से सेवाभाव को बढ़ावा देने का आग्रह किया। कहा कि कई कार्य अधूरे हैं, जिसे पूरा करने के लिए हम सभी कृतसंकल्प है। सभी लोगों ने स्व लालू सोरेन के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री सदस्य आलम अंसारी ने की। मौके पर दीपमनी सोरेन, मुखिया जीतलाल टुड्डू, मो शाहिद, कपिल महतो, नारद सिंह मुंडा, दिनेश मुर्मू, राज किशोर मुर्मू, नीरज कुमार, प्रीतम सिंह, मुन्ना सिंह, दीपू सिंह, दीपक कुमार, सागर सिंह, बिट्टू सिंह, सीनू वर्मा, प्रमोद कुमार, सचिन सिंह आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।