जसीडीह से गोवा के लिये चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को मिला एक्सटेंशन

झारखंड
Spread the love

रांची।  यह खबर रेल यात्रियों के लिए है। जसीडीह से गोवा के लिये चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को एक्सटेंशन दिया गया है। इस्टर्न रेलवे जोन की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है। जानकारी दी गयी है कि देवघर के जसीडीह से गोवा स्थित वास्को डी गामा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन जनवरी के बाद भी चलेगी। इसके लिये समय निर्धारित नहीं किया गया है।

पूर्व में ट्वीट कर रेलवे ने ट्रेन संख्या 17321 वास्को डी गामा से जसीडीह के लिये चलने वाली ट्रेन 28 जनवरी 2022 तक चलती। वहीं, ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह वास्को डी गामा साप्ताहिक का परिचालन 31 जनवरी 2022 तक होता, लेकिन अब दोनों ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक किया जायेगा। इसके साथ ही ट्रेन के ठहराव, स्टेशन और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रेन संख्या 17321 वास्को डी गामा जसीडीह प्रत्येक शुक्रवार शाम 5:15 को रवाना होती है। ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह वास्को डी गामा प्रत्येक सोमवार दिन के 1:10 मिनट में गोवा से रवाना होती है। ट्रेन का ठहराव धनबाद, चित्तरंजन, बराकर, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसागुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, मड़गांव में है।