रांची। छठ पूजा एकजुटता, आभार, समर्पण, खुशियों का त्योहार है। भारतीय त्योहारों में इसका खूब महत्व है। इस पावन उत्सव का जश्न मनाने के लिए भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने हंगामा के साथ साझेदारी में स्पेशल ‘छठ गीत’ प्लेलिस्ट क्यूरेट की है, जिसे वी एप पर एक्सेस किया जा सकता है। इस स्पेशल ‘छठ गीत’ प्लेलिस्ट में जाने-माने कलाकारों जैसे शारदा सिन्हा और अनुराधा पौड़वाल के मधुर गीत शामिल हैं। यह कलेक्शन त्योहारों के जोश को बढ़ाकर वी उपभोक्ताओं को संगीत का आनंददायी अनुभव प्रदान करेगा।
त्योहारों की इस पेशकश पर बात करते हुए वोडाफोन आइडिया के सर्कल ऑपरेशंस हेड (बिहार, झारखंड और उड़ीसा) सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि वी में हम स्थानीय लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आधुनिक डिजिटल पेशकश लाते रहते हैं। हंगामा के साथ साझेदारी में वी की विशेष रूप से पेश की गई ‘छठ गीत’ प्लेलिस्ट लोगों के साथ जुड़ने की दिशा में अनूठी पहल है।
हंगामा डिजिटल मीडिया के सीईओ सिद्धार्थ रॉय ने कहा, ‘वी के उपभोक्ता हंगामा ऐप पर ‘छठ गीत’ प्लेलिस्ट का आनंद उठा सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों में 20 से अधिक भाषाओं में 20 मिलियन ऐड-रहित गीतों की व्यापक म्युज़िक लाइब्रेरी का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।