जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल के कैडेटों ने पेंटा ग्रैंड में जीते 11 पदक

खेल झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल के कैडेटों ने अंतर-राज्य चैंपियनशिप ‘द पेंटा ग्रैंड 2023’ के दौरान 11 पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया है। इसका आयोजन 25 से 29 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में किया गया था।

इस इवेंट में कोच दुष्यन्त कुमार के साथ स्कूल के सात राइडर्स ने हिस्सा लिया।  कैडेटों ने छह स्वर्ण पदक के साथ चार रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।

कैडेट कृषिव गुप्ता, अनुष्का और अक्षत ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। मोहम्मद अफजल और आर्यन ने एक-एक रजत पदक और सिद्धार्थ ने एक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, दर्श ने शो जंपिंग और टॉप स्कोर स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक जीते।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।