सीसीएल मुख्‍यालय में संयुक्‍त मोर्चा का प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल दरभंगा हाउस रांची में संयुक्त मोर्चा के द्वारा 3 अक्‍टूबर को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने की।

विदित हो कि‍ वेतन समझौता निरस्त करने के उपरांत कोल इंडिया प्रबंधन ने मजदूरों का वेतन रोक दिया है। इससे कामगारों में काफी आक्रोश व्याप्त है। अपने अधिकार के लिए संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विशाल प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनूप सिंह, राजकुमार फ्यौलाडिया, अमित कुमार, राजेश्वर डे, धर्मेंद्र गोस्वामी, शुभाशीष चटर्जी, ओम प्रकाश, शशि शेखर आजाद, अनिल साहनी के अलावा महिलाएं एवं पुरुष कामगार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।