Jharkhand : इंजीनियर और सहायक नगर आयुक्तों की ट्रांसफर और पोस्टिंग, देखें लिस्‍ट

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने इंजीनियर और ट्रेनी सहायक नगर आयुक्‍तों की ट्रांसफर और पोस्टिंग की है। इनमें ऐ एक की सेवा उनके पैतृक विभाग को वापस कर दी गई है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

ये है पूरी सूची

झारखंड राज्य आवास बोर्ड में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापन के लिए अधिसूचित सुरेश यादव, कार्यपालक अभियंता को अगले आदेश तक मानगो नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पथ निर्माण विभाग से सेवाप्राप्त एवं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे कार्यपालक अभियंता रामबदन सिंह को अगले आदेश तक झारखंड राज्य आवास बोर्ड में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है।

रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार में सहायक अभियंता रहे नवल किशोर प्रसाद की सेवा उनके पैतृक विभाग जल संसाधन विभाग को वापस कर दी गई है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सहायक अभियंता कौशलेश कुमार यादव को अगले आदेश तक झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार, धनबाद में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है।

धनबाद नगर निगम में परीक्ष्यमान सहायक नगर आयुक्त रहीं सुश्री प्रियंका कुमारी को अगले आदेश चास नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हुसैनाबाद नगर पंचायत में परीक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्‍थापित गोपेश कुम्भकार को अगले आदेश तक फुसरो नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हजारीबाग नगर निगम में परीक्ष्यमान सहायक नगर आयुक्त रहे मुक्ति किरो को अगले आदेश चास नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हजारीबाग नगर निगम में परीक्ष्यमान सहायक नगर आयुक्त रहे अशोक कुमार हांसदा का गिरिडीह नगर निगम में सहायक नगर आयुक्‍त के पद पर पदस्थापित किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।