Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 10 अक्‍टूबर, 2023

मेष

एकांत पसन्द नहीं करेंगे। अधिकतर समय घर परिवार, कार्यालय व संबंधियों के साथ व्यतीत में होगा। संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही है। समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा। व्यस्त होने से थकान महसूस करेंगे।

वृष

रचनात्मक कार्यों और पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा। चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें। उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं।

मिथुन

धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं। कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी रुझान बना रहेगा। इससे मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क

किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज नहीं करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा। मन शान्त रखें।

सिंह

दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।

कन्या

कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला

जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं, जो बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म और आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी। कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।

वृश्चिक

घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर चल रही गलतफहमी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें।

धनु

समय साथ है। परिणाम भी सकारात्मक रहेगे। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर

कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा, जिससे व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। नजदीकी मित्र का सहयोग भी मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ

सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी। लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। थकान हो सकती है। थकान के बावजूद खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन

ऊर्जा और आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। अविवाहित के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मनोरंजन के आसार बनेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)