श्रीनगर में आतंकी हमला, एक पुलिस अधिकारी शहीद

अन्य राज्य देश
Spread the love

श्रीनगर। रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को श्रीनगर में आतंकवादियों ने गोली मार दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक घायल अधिकारी ने दम तोड़ दिया है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी पुलिसकर्मी के निधन की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद वानी ईदगाह मैदान में स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी। घायल अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है। 

कश्मीर जोन की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आतंकवादियों ने श्रीनगर के ईदगाह के पास पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस अपराध में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। इलाके की घेराबंदी की गई है।” पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।