बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने वाले शिक्षकों की खैर नहीं, बीईईओ और बीपीओ का रूका वेतन

झारखंड
Spread the love

पलामू। बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने वाले शिक्षकों की खैर नहीं है। ऐसा करने पर उनका वेतन काटा जाए। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) और बीपीओ का वेतन रोका जाए। उक्‍त निर्देश उपायुक्त शशि रंजन ने दिए। वे 19 अक्‍टूबर को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उपायुक्‍त ने सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक ऐसा नहीं करेंगे, उनका वेतन काटा जायेगा। बैठक में बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने पर मनातू के बीईईओ और नौडीहा बाजार के बीपीओ के वेतन भी रोकने के निर्देश दिये।

उपायुक्‍त ने बच्चों का खाता खोलने, कक्षा 1 से 12 के बच्चों के बीच पुस्तक वितरण, पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन, स्कूलों में रंगरोगन, खेल सामग्री वितरण आदि की भी समीक्षा की। उन्‍होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने भी विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये। बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।