
- वाहन मालिक, चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज
पलामू। जांच अभियान में संदिग्ध वाहन जब्त किए गए। इसके बाद बड़ा खुलासा हुआ। इसके बाद वाहन मालिक, चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह मामला झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज का है।
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर हरिहरगंज में जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) आनंद कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में वाहन पकड़ा गया। वाहनों में लदे स्टोन चिप्स जांच के बाद अवैध पाए गए। इसपर कार्रवाई करते हुए डीएमओ ने हरिहरगंज थाने में असतरा वेंचर्स समेत वाहन मालिक, चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अविलंब संलिप्त व्यक्तियों को चिहिंत करते हुए कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।
उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर 29 सितंबर की रात में डीएमओ हरिहरगंज पहुंचे थे। प्रशासन द्वारा बनाए गए चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बीपीएन राय एवं पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। इसमें वाहन संख्या (बीआर 24 जीबी-6470) पर स्टोन चिप्स पाया गया। कागजात संदिग्ध अवस्था में पाये गये। उसे जब्त करने हुए थाना में सौंप दिया गया।
इसकी बाद में जांच की गयी तो पाया गया कि वाहन द्वारा एक ही परिवहन चलान पर दो बार खनिज का परिवहन किया गया। वही 30 सितंबर को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा जांच के क्रम में वाहन संख्या (बीआर ओ1 जीके-3532) संदिग्ध कागजात के कारण स्टोन चिप्स समेत वाहन को पकड़ कर थाने में रखा गया। वही जेएच 13 एफ-4276 के संदिग्ध कागज की जांच के क्रम में चालक वाहन लेकर भाग गया। डीएमओ द्वारा जेम्स पोर्टल पर जांच करने पर पाया गया कि वाहन संख्या (बीआरओ1जीके-3532) का ई-परिवहन चलान फर्जी है।
वाहन संख्या जेएच13एफ-4276 का ई-परिवहन चलान अस्तरा वेंचर्स खनिज विक्रेता निबंधनकारी द्वारा निर्गत किया गया है। हालांकि वाहन द्वारा खनिज का परिवहन दोबारा किया जा रहा था। इसके बाद डीएमओ द्वारा अस्तरा वेंचर्स, वाहन मालिक, चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।