विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरा गांव में सड़क की स्थिति काफी बदतर थी। लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके लिए उक्त गांव के ग्रामीणों ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सह राजद के प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह से गुहार लगाई।
ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि सोनपुरा में मुख्य सड़क से लेकर देवी मन्दिर तक सड़क बदहाल व जर्जर स्थिति में है। सड़क का जीर्णोद्धार कार्य करा दिया जाए तो बड़ी सुविधा हो जाएगी। ग्रामीणों के अनुरोध पर समाजसेवी नरेश प्रसाद सिंह ने आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द उक्त बदहाल सड़क का जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा।
फिर, राजद नेता ने तत्काल दो जेसीबी व पांच-छः ट्रेक्टर सहित मजदूरों को साथ भेजकर अपनी निजी खर्च से मिशन जन कल्याण के तहत करीब एक किमी सड़क का जीर्णोंद्धार कराया। सड़क पर जमे कीचड़ की साफ-सफाई कराते हुए ईंट सोलिंग करा कर मोरम डलवाया। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए राजद नेता का आभार प्रकट किया।
मौके पर राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, मिथिलेश यादव, प्यारी यादव, उमेश यादव, रामकृत पासवान, विनोद मेहता, प्रद्युम्न मेहता, विनोद कुमार, राजू यादव, राकेश यादव, कन्हाई यादव, सरयू मेहता, वशिष्ठ पासवान, सुरिष्ठ पासवान, मुनी पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।