टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन के लिए पंजीकरण 3 नवंबर तक

खेल झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन 2023 के आठवें संस्करण के लिए तैयार है। इसके लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर है। यह दौड़ 5 नवंबर को सुबह 6 बजे से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा।

ज्योति याराजी, एशियन रजत पदक विजेता (100 मीटर बाधा दौड़), 100 मीटर बाधा दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक के साथ एक अंतरराष्ट्रीय एथलीट दौड़ को हरी झंडी दिखाने के लिए उपस्थित रहेंगे।

पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए टी शर्ट और बिब का वितरण 3-4 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच किया जायेगा। आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा तथा अंडमान और निकोबार सहित लगभग 15 राज्यों के प्रतिभागियों ने अब तक पंजीकरण कराया है।

जमशेदपुर रन-ए-थॉन ने पेसर्स को तीन श्रेणी की पेसर बुसेस के साथ भी पेश किया है, ताकि धावकों को प्रमुख मैराथन और दौड़ स्पर्धाओं में अभ्यास के अनुसार अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रन टाइम हासिल करने में मदद मिल सके।

रन का यह संस्करण 3 नवंबर, 2023 से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक एक्सपो की भी मेजबानी करेगा। नेचुरल फूड्स, ऑर्गेनिक हेल्थ शॉप, फास्ट एंड अप और नेक्सा (मारुति सुजुकी), रमाडा, स्केचर्स जैसे कई अन्य ब्रांड इस एक्सपो में भाग लेंगे।

इस बार टाटा स्टील खेल विभाग ने ज्यादा संख्या में समूह प्रतिभागियों के लिए छूट की भी पेशकश की है। 20+ प्रतिभागियों के समूह (फिट टुगेदर) के लिए 15 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है, जबकि चार या अधिक सदस्यों वाले परिवारों (फिट फैमिली) के लिए 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है।

दौड़ की चार श्रेणियां

2 किमी- सभी के लिए खुला (फन रन)
5 किमी- लड़के और लड़कियां
7 किमी- पुरुष और महिलाएं
10 किमी- पुरुष और महिलाएं

10-किमी और 7-किमी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष और उससे अधिक है, 5-किमी श्रेणी 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए खुली होगी। प्रतिस्पर्धी प्रकृति की इन तीन श्रेणियों के साथ पुरस्कार राशि जुड़ी होगी, जबकि 2 किमी की फन रन सभी के लिए खुली होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण : 3 नवंबर तक (tatasteeljsr-run.com)
ऑफलाइन पंजीकरण : 3 नवंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

इस वर्ष भी, टाटा स्टील पारिस्थिकी तंत्र के संरक्षण और सस्टेनेबिलिटी अभियान का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दौड़ पूरी करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक पौधा लगाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।