झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के पदधारी चयनित

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की एक बैठक रांची स्थित रामदयाल मुंडा स्टेडियम में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी व संचालन लाल सुमन ने किया। इसमें संघ का प्रदेश मीडिया प्रभारी गढ़वा जिला अंतर्गत मंझिआंव प्रखंड के सहायक अध्यापक धीरज कुमार मिश्रा को बनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी, प्रदेश महासचिव जसीम अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवनाथ महतो ने संयुक्त रूप से संघ के प्रति समर्पित भावना के साथ कार्य करने की कुशलता को देखते हुए धीरज कुमार मिश्रा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद धीरज कुमार मिश्रा ने प्रदेश कमेटी का आभार जताया।

इसके साथ ही जिला स्तरीय कमेटी का चुनाव भी कराया गया। रांची जिला के अध्यक्ष मो इरशाद, जिला सचिव लाल सुमन, जिला उपाध्यक्ष शेख सयुल, जिला कोषाध्यक्ष मनोहर कुमार, जिला संयोजक शहजाद अंसारी और शिबू मुंडा चुने गए।

रांची जिले के सभी प्रखंड के अगुवा सहायक अध्यापकों के साथ ही सहायक अध्यापक आकलन सफल प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी, प्रदेश महासचिव जसिम अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवनाथ महतो की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।