नवोदित लेखकों के लिए अब पटना में होगी साहित्य कार्यशाला

बिहार देश
Spread the love

पटना। नवोदित लेखकों के लिए पटना में अब साहित्य कार्यशाला होगी। साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था सामयिक परिवेश साहित्य की विविध विधाओं को लेकर कार्यशाला करेगी। यह गीत, कविता,कहानी और छंद को लेकर की जाएगी। ये बातें सामयिक परिवेश की अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा ने संस्‍था की बैठक के बाद कही।

ममता ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आम साहित्यिक गोष्ठियों से परे संस्था लिट्रेचर विद टूरिज्म का आयोजन भी करेगा। इसके तहत संस्था किसी टूरिस्ट प्लेस पर साहित्यकारों की टोली के साथ जाकर वहां कार्यक्रम करेगा। इसके अतिरिक्‍त भी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं।

बैठक की अध्यक्षता ममता मेहरोत्रा ने की। बिहार के चर्चित शायर क़ासिम खुर्शीद, साहित्यकार और नई धारा के संपादक शिव नारायन, वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव कुमार, मुकेश महान, समीर परिमल, जावेद हयात, नीतू नवगीत, सविता राज, डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉ प्रतिभा रानी, अरविन्द अकेला, शिवानी गौड़, विभा सिंह सहित पटना, मजफ्फरपुर, दरभंगा और औरंगाबाद के सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया।

साहित्य कार्यशाला आयोजित करने की सलाह शिव नारायण ने दी थी। लिट्रेचर विद टूरिज्म की सलाह डॉ मीना कुमारी का था। कासिम खुर्शीद ने सलाह दी कि अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुकी यह संस्था साल में एक वार्षिक आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करें। इसमें देश-विदेश से संस्था की सभी इकाइयों से जुड़े साहित्यकारों को पटना में बुलाया जाए।

डॉ ध्रुव कुमार ने इस आयोजन को राष्ट्रीय साहित्योत्सव के रूप में आयोजित करने की सलाह दी। मुकेश महान ने कहा कि सुझाव पर एक-एक कर कार्यान्वित करने की जरूरत है।

बैठक के बाद द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसका संचालन मीना परिहार और संयोजन सविता राज और डॉ प्रतिभा रानी ने किया।

गोष्ठी में जावेद हयात, डॉ सुनील कुमार उपाध्याय, नागेंद्र कुमार केशरी, जनार्दन मिश्र जलज, धनंजय जयपुरी, राज कांता, आनंद किशोर शास्त्री, अनिता मिश्र सिद्धि, अनुपमा सिंह, रि‍तु प्रज्ञा, डॉ सुनिता कुमारी, डॉ सीमा राय, अंजनी कुमारी, दिव्या, अंजनी कुमार पाठक, अविनाश बंधु, रवि कुमार, सहित कई रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। सभी रचनाकारों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।