CM हेमंत चाहे जितने भी दरवाजे खटखटा लें, उनको ED के दरवाजे पर जाना ही होगाः प्रतुल

झारखंड
Spread the love

रांची। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बड़ी बात कही है। शुक्रवार को ED के समन के खिलाफ CM हेमंत सोरेन की याचिका हाई कोर्ट से रद्द होने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा कि CM हेमंत चाहे कितने भी दरवाजे खटखटा लें, अंतत उनको ED के दरवाजे पर जाना ही होगा। वे सुप्रीम कोर्ट गए कोई राहत नहीं मिली। आज हाई कोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी।

उन्होंने कहा कि हेमंत ईडी के समन के खिलाफ जिस तरह से भागते दिख रहे हैं, उससे क्लियर मैसेज जा रहा है कि इस प्रदेश में 70000 करोड़ का घोटाला हुआ है और उसके तार सीधे तौर पर उनसे जुड़े हुए हैं।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ईडी के समन को फेस करें। दुनिया की कोई भी एजेंसी किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसा नहीं सकती।