झारखंड से विदा हुआ मॉनसून, जानें क्‍या रही बारिश की स्थिति

मौसम झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई 13 अक्टूबर, 2023 को हो गई। इसकी घोषणा भारत मौसम विभाग (IMD) ने आधिकारिक रूप से की। इस दौरान बारिश की स्थिति भी बताई है।

झारखंड के पूरे क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, 2023 के प्रस्थान की घोषणा की भारत मौसम विभाग ने की है। इस वर्ष राज्य में मॉनसून का आगमन 19 जून, 2023 को हुआ था। राज्य में मॉनसून की विदाई के बाद झारखंड शुष्क मौसम की ओर प्रवृत होता है, जिससे क्षेत्र में मुख्य वर्षा के मौसम का समापन होता है।

मॉनसून का प्रस्थान मौसम के प्रारूप में बदलाव का संकेत देती है। राज्य सूखे और ठंडे मौसम की ओर अवसर होती है। मॉनसून ऋतु के दौरान झारखंड में कुल वर्षा (01.06.2023 से 30.09.2023 तक) 751.3 मिमी हुई। इस अवधि में सामान्य वर्षा 1022.9 मिली मीटर होती रही है। इस तरह विचलन (Departure) – 27% हुआ। यह कम वर्षा (Deficient rain) की श्रेणी में आता है। यानी विचलन – 215 से 59% है।

राज्य के 24 जिलों में से 7 जिलों में सामान्य वर्षा ( विचलन 199% से +1996) हुई। शेष 17 जिलों में वर्षा की कमी (विचलन-20% से 599%) रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।