नीरज चोपड़ा का दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल, आईपीएस बोले- एक ही तो दिल है भाई, कितनी बार जीतोगे, देखें

वायरल देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। चीन के हांगझोउ शहर में 19वां एशियन गेम्‍स चल रहा है। इस बार इसमें हिस्‍सा ले रहे भारतीय खिलाड़ि‍यों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस एशियाड में भारत के खिलाड़ि‍यों ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अब तक किसी भी एक एशियाड में सबसे अ‍धिक पदक जीता है।

गोल्‍डन बॉय के मशहूर नीरज चोपड़ा ने 88.88 मी भाला फेंकर नया इतिहास रचा। गोल्ड मेडल भी जीता। लगातार दूसरी बार उन्‍होंने एशियर गेम्‍स में गोल्‍ड जीता है।

इस बीच सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला नीरज चोपड़ा कए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गिरते तिरंगे को नीरज हाथों से लपकते दिखते हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद यूपी कैडर के आईपीएस नवनीत सिकेरा ने लिखा, ‘एक ही तो दिल है भाई, कितनी बार जीतोगे। हमारे तिरंगे को गले लगाने के लिए एक झप्पी मुझसे।’

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।