स्‍वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्‍कूल में मनाया गया नवरात्रि और दशहरे का उत्सव

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्‍वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्‍कूल में नवरात्रि एवं दशहरे का उत्सव मनाया गया। छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

मौके पर छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा नवदुर्गा के रूपों की प्रस्तुति मनमोहक ही नहीं अद्वितीय थी। विद्यालय प्रांगण डांडिया और गरबा के नृत्य से झूम उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन भसीन ने सभी बच्चों  को देवी दुर्गा के नौ रूपों के बारे में बताया। कहा कि दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।