मिसेज रांची प्रतियागिता 12 अक्‍टूबर को, विजेता को मिलेगा ये प्राइज

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची के तत्‍वावधान में 12 अक्‍टूबर को मिसेज रांची का आयोजन किया जा रहा है। रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले एक्‍सपो उत्‍सव में यह कार्यक्रम होगा। इसके पोस्टर का विमोचन 2 अक्‍टूबर को जेसीआई रांची के पूर्व सचिव मोहित वर्मा ने संस्‍था के कार्यालय में किया।

कार्यक्रम की संयोजक रीता मोदी ने बताया कि‍ एक्सपो में मिसेज रांची एक्सपो का आयोजन 12 अक्टूबर, 2023 को शाम 4 बजे से होगा। रजिस्ट्रेशन चार्ज 1000 रुपये है। प्रतियोगिता के विजेता को कुशलपल्ली रिसॉर्ट में कपल वन नाइट स्टे मिलेगा। फाइनल राउंड के लिए चयनित होने वाले सभी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रतिभागी को एक वेस्टर्न और एक इंडियन आउटफिट में फोटो व्हाट्सएप करना होगा। केवल 30 प्रतिभागी का ही फाइनल राउंड के लिए चयन होगा।

मिसेज रांची एक्सपो की संयोजक नीमा कक्कड़, रीता मोदी, ऋचा राजगढ़िया, रेखा मोदी एवं जसलीन छाबड़ा हैं। मिसेज रांची एक्सपो से जुड़ी सभी जानकारी 8877992233, 9905398433, 7766913577 पर प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।