लीजेंड्स लीग क्रिकेट के शेड्यूल घोषित, रांची में होंगे 5 मैच, यहां मिलेंगे टिकट

खेल झारखंड
Spread the love

  • रांची में 18 नवंबर को गौतम गंभीर और इरफान पठान की टीम आमने-सामने

रांची। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने आगामी 2023 सीजन के पूरे शेड्यूल और फिक्स्चर की घोषणा कर दी। भारत के रांची सहित देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक मैच होंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी। एलएलसी ने इस सीजन के लिए पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर के एक्सक्लुसिव टिकेटिंग पार्टनर बनने की भी घोषणा की गयी है।

टूर्नामेंट के टिकट जल्‍द यहां होंगे उपलब्‍ध

टूर्नामेंट के टिकट जल्द ही पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से खरीदे जा सकेंगे। एलएलसी-2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

गौतम गंभीर और इरफान पठान में भिड़ंत

टूर्नामेंट के पहले मैच में 18 नवंबर को पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। दूसरा मैच 20 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जायेगा।

21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा। 22 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स और 23 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेले जायेंगे।

रांची में खेले जाएंगे 5 मैच

रांची में 5 मैच खेले जाने हैं। 22 दिनों में 19 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट रोमांचक होने वाला है, क्योंकि एलएलसी 2023 में एक साथ कई लीजेंड्स खेलते हुए अपना क्लास दिखाएंगे।

रांची के बाद देहरादून में दिखेगा एक्‍शन

रांची के बाद 24 नवंबर को देहरादून में एक्शन दिखेगा। यह मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। यह सीजन का छठा मैच होगा। जम्मू में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चार मैच खेले जाएंगे।

विशाखपत्तनम में खेल जाएंगे 3 मैच

विशाखपत्तनम में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक 3 मैच खेले जाएंगे। एलएलसी के नॉकआउट मैच सूरत में खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को होंगे। 9 दिसंबर को शानदार फिनाले के साथ सीज़न का समापन होगा।

खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन होगा

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि  लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पिछला सीज़न बेहद सफल रहा। हम अधिक उत्साह से आगामी सीज़न में खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मैच रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत में खेले जाएंगे।

एक नई फ्रेंचाइजी सदर्न सुपर स्टार्स

रहेजा ने आगे गहा कि एलएलसी की नई फ्रेंचाइजी अर्बनराइजर्स हैदराबाद की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संभालेंगे। एलएलसी ने इस सीज़न एक अन्य नई फ्रेंचाइजी सदर्न सुपर स्टार्स की भी घोषणा की है। इसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच होंगे।

क्रिस गेल, केविन पीटरसन का जलवा

ज्ञात हो कि मैच में इरफान पठान, यूसूफ पठान, तिलकरत्ना दिलशान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, केविन ओब्रायन, गौतम गंभीर, दिलहार फरनाडो, हाशिम आमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पटेल, हरभजन सिहं, मोहम्मद कैफ, रोबिन उत्थपा, अरोन फिंच, अशोक डिंडा, रोस टेलर, सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, प्रज्ञान ओझा समेत कई नामचीन चेहरे खेलते नजर आयेंगे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं नई खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।