
रांची। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ रांची के परिसर में 1 अक्टूबर को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य मंटू कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये।
सीआरपीएफ परिसर में स्थित धार्मिक स्थल और आसपास के कूड़े कचरे को साफ किया गया। छात्र-छात्राओं को अपने आसपास साफ सफाई पर ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्य ने अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान से शारीरिक स्वास्थ्य एवं तन-मन में स्फूर्ति का संचालन होगा, जो मानव जीवन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।