Jharkhand Weather : रांची। नवरात्रि शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों में दुर्गा पूजा आने वाला है। इस दौरान मौसम का मिजाज बदलेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 18 अक्टूबर को दी।
तापमान में गिरावट
राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
22 अक्टूबर तक ये स्थिति
22 अक्टूबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।
23 अक्टूबर से बदलाव संभव
23 अक्टूबर मौसम में बदलाव हो सकता है। राज्य में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। 24 अक्टूबर को राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना है।
यहां भी पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।