Jharkhand Weather : झारखंड में केंद्र‍ित है लो प्रेशर एरिया, 4 अक्‍टूबर तक यहां भारी बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। पश्चिम बंगाल के पश्चिम भाग और निकटवर्ती झारखंड में लो प्रेशर एरिया केंद्र‍ित है। अगले 24 घंटे में इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। इसके कारण 4 अक्‍टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 1 अक्‍टूबर को दी।

तापमान में गिरावट

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

2 से 4 अक्‍टूबर को ये स्थिति

राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर 2 से 4 अक्‍टूबर को गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी।

5 अक्‍टूबर को ये स्थिति

5 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

6-7 अक्‍टूबर को ये स्थिति

6 और 7 अक्‍टूबर को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात की आशंका

केंद्र के मुताबिक 2 से 4 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

भारी बारिश का अलर्ट

2 अक्‍टूबर को लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश 3 और 4 अक्‍टूबर को सिमडेगा, खूंटी, गुमला, पश्चिम सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां भी पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।