रांची। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज झारखंड चैप्टर इस साल सर सैय्यद डे का कार्यक्रम 17 अक्टूबर को नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उसे आने वाले महीनों में आयोजन करने का निर्णय लिया है। सभी वर्तमान एवं पूर्व छात्र अपने विश्विद्यालय की कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित हैं।
झारखंड चैप्टर के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सादिक ने कहा कि आने वाले महीनों में इन सारी चिंताओं का निष्पादन हो जाएगा। इसके बाद सर सैय्यद डे की जयंती भव्य रूप से मनाया जाएगा।
इन समस्याओं पर चिंतित
1. एएमयू के अल्पसंख्यक स्टेट्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
2. एएमयू बिना रेगुलर वीसी के काम कर रहा है, जिसकी नियुक्ति नहीं होने से बहुत से कार्य बाधित हो रहे हैं।
3. पिछले महीने एएमयू के चार छात्रों को जेल में डाल दिया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।