झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 अक्‍टूबर को, मिलेगी दुर्गा पूजा की सौगात

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 अक्‍टूबर को होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें राज्‍य के लोगों को सरकार दुर्गा पूजा की सौगात देगी। कई महत्‍वपूर्ण निर्णय सरकार लेगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभागविभाग (समन्‍वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 18 अक्‍टूबर, 2023 को रांची में होगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे से प्रोजेक्‍ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

दुर्गा पूजा से पहले होने वाली इस बैठक में राज्‍य के गरीबों को 3 कमरे वाला मकान देने को लेकर सरकार निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सरकारी कर्मि‍यों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय भी हो सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।